किसी को WhatsApp पर Location कैसे भेजे? जानिए आसान तरीका

अगर आप जानना चाहते हैं कि किसी को WhatsApp पर location कैसे भेजे, तो इसका तरीका काफी आसान है। WhatsApp में आप किसी व्यक्ति या Group Chat में अपनी Current Location भेज सकते हैं, वहीं जरूरत पड़ने पर Live Location भी शेयर कर सकते हैं।

इसका इस्तेमाल आप किसी दोस्त को अपना पता बताने, किसी को रास्ता दिखाने या यह बताने के लिए कर सकते हैं कि आप इस समय कहां मौजूद हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको Android और iPhone दोनों में WhatsApp पर Location भेजने का तरीका आसान भाषा में बताएंगे।

किसी को WhatsApp पर Location कैसे भेजे


WhatsApp पर Location भेजने के लिए क्या जरूरी है?

Location शेयर करने से पहले आपके फोन में Location चालू होना चाहिए और WhatsApp को Location की permission मिली होनी चाहिए।

अगर WhatsApp को Location permission नहीं मिली है, तो Location भेजते समय समस्या आ सकती है। Android phone की Settings खोलकर Apps खोलें  फिर WhatsApp पर क्लिक करके Permissions वाले ऑप्शन में  Location पर क्लिक करके permission चेक कर लेना है। और iPhone में Settings > Privacy & Security > Location Services से WhatsApp की location permission को चालू करे।

अब जानते हैं कि WhatsApp पर location कैसे भेजें।

किसी को WhatsApp पर Location कैसे भेजे?

मान लीजिए आप अपने दोस्त को अपनी मौजूदा जगह की Location भेजना चाहते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए Steps Follow करें।

Step 1: WhatsApp पर Chat खोलें

सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp Open करें।

अब जिस व्यक्ति को Location भेजनी है, उसकी Individual Chat खोलें। आप चाहें तो किसी WhatsApp Group में भी Location भेज सकते हैं।

Step 2: Attachment आइकन पर टैप करें

Android फोन में Chat के अंदर आपको Attachment आइकन दिखाई देगा।

इस पर टैप करें।

iPhone में Chat खोलने के बाद Plus (+) आइकन पर टैप करें।

Step 3: Location विकल्प चुनें

अब स्क्रीन पर कई विकल्प दिखाई देंगे।

इनमें से Location पर टैप करें।

WhatsApp अब आपके फोन की Location की जानकारी इस्तेमाल करेगा। अगर permission मांगी जाती है, तो अपने फोन के अनुसार जरूरी permission दें। WhatsApp के official Help Center के मुताबिक Location शेयर करने के लिए ऐप को Location access की अनुमति होना जरूरी है।

Step 4: अपनी Current Location भेजें

Location स्क्रीन खुलने के बाद आपको अपनी मौजूदा Location दिखाई दे सकती है।

अगर आपको सिर्फ यह बताना है कि आप इस समय कहां हैं, तो Current Location से जुड़ा विकल्प चुनकर Location Send कर सकते हैं।

इसके बाद सामने वाले व्यक्ति को WhatsApp Chat में आपकी Location एक Map के रूप में दिखाई देगी।

वह उस Location पर टैप करके Map में जगह देख सकता है।

यानी WhatsApp पर किसी को अपनी Location भेजने का सबसे आसान तरीका है

WhatsApp पर Live Location कैसे भेजे?

कई बार सिर्फ अपनी मौजूदा Location भेजना काफी नहीं होता।

उदाहरण के लिए, आप किसी दोस्त से मिलने जा रहे हैं और चाहते हैं कि वह आपकी चलती हुई Location देख सके। ऐसी स्थिति में WhatsApp का Live Location फीचर काम आता है।

Live Location में आपकी Location समय के साथ Update होती रहती है। WhatsApp आपको यह भी चुनने देता है कि Live Location कितनी देर तक शेयर करनी है।

Android में Live Location भेजने का तरीका

Android फोन में इन Steps को Follow करें:

  1. WhatsApp Open करें।
  2. जिस व्यक्ति या Group को Location भेजनी है, उसकी Chat खोलें।
  3.  Attachment आइकन पर टैप करें।
  4. Location पर टैप करें।
  5. Share Live Location पर टैप करें।
  6. अब आपको Location शेयर करने की अवधि चुनने का विकल्प मिलेगा।
  7. जरूरत हो तो Comment भी जोड़ सकते हैं।
  8. आखिर में Send बटन पर टैप करें।

अब आपकी Live Location चुनी गई अवधि तक उस व्यक्ति या Group के साथ शेयर होगी। समय पूरा होने के बाद Live Location Sharing अपने आप बंद हो जाती है।

iPhone में Live Location कैसे भेजें?

अगर आप iPhone इस्तेमाल करते हैं तो तरीका लगभग इसी तरह है।

  1. WhatsApp खोलें।
  2. Individual या Group Chat Open करें।
  3. + Plus आइकन पर टैप करें।
  4. Location चुनें।
  5. Share Live Location पर टैप करें।
  6. अपनी पसंद की अवधि चुनें।
  7. जरूरत हो तो Comment लिखें।
  8. Send पर टैप करें।

WhatsApp के official instructions के अनुसार iPhone में Location Services के अंदर WhatsApp को जरूरी Location permission देना पड़ सकता है।

Current Location और Live Location में क्या अंतर है?

यह बात समझना काफी जरूरी है क्योंकि दोनों का काम अलग है।

Current Location

Current Location भेजने पर आप अपनी उस समय की Location शेयर करते हैं।

मान लीजिए आप किसी दुकान, होटल या घर पर हैं और सामने वाले को सिर्फ उस जगह का पता बताना है। ऐसे में Current Location काफी है।

Live Location

Live Location तब ज्यादा उपयोगी है जब आप एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हों और चाहते हों कि सामने वाला आपकी Location को समय के साथ देख सके।

उदाहरण के लिए-

  • आप किसी दोस्त से मिलने जा रहे हैं।
  • परिवार को बताना चाहते हैं कि आप रास्ते में कहां पहुंचे हैं।
  • किसी को अपनी यात्रा की Location कुछ समय के लिए दिखानी है।

WhatsApp में Live Location के लिए शेयरिंग की अवधि आप खुद चुनते हैं और इसे समय पूरा होने से पहले भी बंद किया जा सकता है।

WhatsApp पर भेजी गई Live Location कैसे बंद करें?

अगर आपने किसी को Live Location भेज दी है और अब उसे शेयर नहीं करना चाहते, तो आप इसे manually बंद कर सकते हैं।

इसके लिए:

WhatsApp Chat खोलें,  Stop Sharing चुने Stop चुने 

इसके बाद आपकी Live Location Sharing बंद हो जाएगी। WhatsApp के अनुसार आप किसी specific chat में Live Location को रोक सकते हैं और Privacy settings से Live Location sharing को manage भी कर सकते हैं।

इसलिए अगर आपका काम जल्दी खत्म हो गया है, तो Location Sharing को अपने आप बंद होने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है।

WhatsApp पर Location नहीं भेज पा रहे हैं तो क्या करें?

कई बार Location का विकल्प दिखाई नहीं देता या WhatsApp आपकी Location पता नहीं कर पाता। ऐसी स्थिति में नीचे की चीजें चेक करें।

1. फोन का Location चालू करें

सबसे पहले फोन की Location Service चालू है या नहीं, यह देखें।

Location बंद होने पर WhatsApp आपकी मौजूदा Location पता नहीं कर पाएगा।

2. WhatsApp को Location Permission दें

Android में-

Settings चुने Apps पर जाएं WhatsApp Permissions चुने  Location जाएं 

यहां Location permission की स्थिति चेक करें।

iPhone में- इन ऑप्शन को चुने👇

Settings → Privacy & Security → Location Services → WhatsApp

यहां WhatsApp के लिए Location access की अनुमति चेक करें।

3. Internet Connection चेक करें

Location शेयर करते समय Internet connection भी ठीक होना चाहिए। अगर Mobile Data या Wi-Fi में समस्या है, तो Location भेजने में परेशानी आ सकती है।

4. WhatsApp को Update करें

अगर आपके फोन में WhatsApp का बहुत पुराना version है और कोई feature ठीक से काम नहीं कर रहा, तो App Store या Google Play Store में जाकर उपलब्ध update चेक कर सकते हैं।

5. खुले स्थान पर जाकर दोबारा कोशिश करें

अगर फोन को GPS signal ठीक से नहीं मिल रहा है, तो Location की accuracy प्रभावित हो सकती है। ऐसी स्थिति में थोड़ी देर बाद या बेहतर signal वाली जगह से दोबारा कोशिश करें।


क्या WhatsApp पर Location भेजना सुरक्षित है?

Location एक sensitive information हो सकती है, इसलिए इसे किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ ही शेयर करना बेहतर है।

WhatsApp के अनुसार Live Location end-to-end encrypted होती है। इसका मतलब है कि आपकी Live Location उन लोगों के अलावा किसी और को दिखाई नहीं देती, जिनके साथ आपने उसे शेयर किया है।

फिर भी ध्यान रखें कि Location केवल उसी व्यक्ति या Group के साथ शेयर करें जिस पर आपको भरोसा है।

खासकर Live Location भेजने के बाद यह जरूर देख लें कि Sharing बंद हो गई है या नहीं, अगर आपको इसकी अब जरूरत नहीं है।

क्या WhatsApp Group में भी Location भेज सकते हैं?

हां। WhatsApp पर आप Individual Chat के अलावा Group Chat में भी Location शेयर कर सकते हैं।

तरीका वही रहेगा-

Group Chat → Attachment/Plus → Location → Location या Live Location → Send

Live Location भी WhatsApp Group के सदस्यों के साथ शेयर की जा सकती है।

इसका इस्तेमाल तब उपयोगी हो सकता है जब कई लोग एक ही जगह पहुंचने वाले हों और सभी को Location की जानकारी चाहिए।

WhatsApp पर किसी दूसरी जगह की Location कैसे भेजें?

अगर आपको अपनी मौजूदा Location नहीं, बल्कि किसी दूसरी जगह की Location भेजनी है, तो Location स्क्रीन में Map के जरिए उस जगह को खोजने या उपलब्ध स्थानों में से चुनने का विकल्प इस्तेमाल किया जा सकता है।

उदाहरण के लिए, अगर आपका दोस्त पूछता है, तुम्हारा ऑफिस कहां है? और आप ऑफिस में मौजूद नहीं हैं, तो आप Map में ऑफिस की जगह खोजकर उसे WhatsApp पर भेज सकते हैं।

यह तरीका किसी Restaurant, Hotel, Shop, Office या Meeting Point की Location शेयर करने के लिए भी काम आ सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

WhatsApp पर अपनी Location कैसे भेजें?

WhatsApp Chat खोलें, Android में आइकन या iPhone में + आइकन पर टैप करें। इसके बाद Location चुनें और अपनी Location Send कर दें।

WhatsApp पर Live Location क्या होती है?

Live Location आपकी Location को एक चुनी हुई अवधि के दौरान अपडेट करके शेयर करती है। इसे आप किसी Individual या Group Chat में भेज सकते हैं।

क्या WhatsApp Live Location बंद कर सकते हैं?

हां। जिस Chat में Live Location शेयर की है, वहां Stop Sharing विकल्प से इसे किसी भी समय बंद किया जा सकता है।

WhatsApp Location काम नहीं कर रही है तो क्या करें?

सबसे पहले फोन की Location Service और WhatsApp की Location Permission चेक करें। इसके बाद Internet Connection भी चेक करें।

क्या WhatsApp पर Group में Location भेज सकते हैं?

हां, आप WhatsApp Individual Chat की तरह Group Chat में भी Current Location और Live Location शेयर कर सकते हैं।

Conclusion

अब आपको समझ आ गया होगा कि किसी को WhatsApp पर location कैसे भेजे। अगर सिर्फ अपनी जगह बतानी है तो Current Location सबसे आसान तरीका है, जबकि रास्ते में अपनी बदलती Location दिखाने के लिए Live Location ज्यादा उपयोगी है।

सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी अलग Location-sharing App की जरूरत नहीं पड़ती। WhatsApp के अंदर ही कुछ आसान Steps में Location शेयर की जा सकती है। बस Location Permission चालू रखें और अपनी Location केवल भरोसेमंद लोगों के साथ ही शेयर करें।

इसे भी जरूर पढ़ें 👇 👇 👇 👇 

व्हाट्सअप्प की सभी चैट को नए फोन में ट्रांसफर करें 

व्हाट्सअप्प पर फुल डीपी लगाने का तरीका 

व्हाट्सअप्प चैट लॉक करें 

व्हाट्सअप्प के मालिक का नाम जाने

फेसबुक वीडियो व्हाट्सएप्प पर भेजें 


कोई टिप्पणी नहीं

thanks