WhatsApp की सभी चैट को नए फ़ोन में कैसे ट्रांसफ़र करें? आसान तरीका

अगर आपने नया फोन खरीदा है और पुराने फोन में WhatsApp की जरूरी चैट, फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और दूसरे मीडिया को नए फोन में ले जाना चाहते हैं, तो इसके लिए WhatsApp में ही आसान विकल्प पहले से ही मौजूद है। सही तरीके से ट्रांसफर करने पर आपकी पुरानी बातचीत नए फोन में वापस आ जाएगी।

WhatsApp का Chat Transfer फीचर एक ही तरह के फोन के बीच चैट और मीडिया ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा अब WhatsApp ने iPhone से Android में चैट हिस्ट्री ट्रांसफर करने की सुविधा भी दे दी है।

इस लेख में हम आपको WhatsApp की सभी चैट को नए फ़ोन में कैसे ट्रांसफ़र करें, इसका आसान तरीका बताएंगे। साथ ही Android से Android, iPhone से iPhone और Android से iPhone जैसी स्थितियों के बारे में भी बताएंगे बस जुड़े रहे इस पोस्ट के साथ।

WhatsApp की सभी चैट को नए फ़ोन में कैसे ट्रांसफ़र करें


WhatsApp की चैट नए फोन में ट्रांसफर करने से पहले क्या करें?

WhatsApp ट्रांसफर शुरू करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इससे बीच में परेशानी होने की संभावना कम हो जाती है।

सबसे पहले पुराने फोन में WhatsApp खोलकर यह देख लें कि आपकी जरूरी चैट मौजूद हैं। इसके बाद WhatsApp का नया वर्जन इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा।

अगर आप Android फोन इस्तेमाल करते हैं, तो Google के अनुसार पुराने फोन में WhatsApp की चैट का बैकअप भी बनाया जा सकता है। नए फोन में उसी फोन नंबर और उसी Google Account से WhatsApp सेट करने पर बैकअप को वापस लाने का विकल्प मिल सकता है।

अगर संभव हो तो दोनों फोन को चार्ज पर रखें और Wi-Fi से कनेक्ट करें। खासकर तब जब आपकी WhatsApp चैट में बहुत सारी फोटो और वीडियो मौजूद हों।

WhatsApp को नए फोन में ट्रांसफर करने का सबसे आसान तरीका

अगर आपका पुराना और नया फोन दोनों Android हैं, तो WhatsApp में Chat Transfer का विकल्प इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके लिए पुराने फोन में WhatsApp खोलें फिर।

WhatsApp खोलें 

Settings पर जाएं 

Chats पर जाएं

Transfer Chats पर जाएं

अब स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को पढ़कर ट्रांसफर शुरू करें।

नए फोन में WhatsApp इंस्टॉल करें और वही फोन नंबर डालें जो पुराने फोन में इस्तेमाल हो रहा था। WhatsApp आपको चैट ट्रांसफर से जुड़ा विकल्प दिखाई देगा।

WhatsApp के आधिकारिक वीडियो के अनुसार, पुराने और नए फोन को पास रखकर प्रक्रिया पूरी करें और QR कोड के जरिए दोनों फोन को जोड़ो यानी नए फोन से पुराने फोन में जो QR code दिखाई दे रहा है उसे स्कैन करो। इसके बाद चैट और मीडिया नए फोन में ट्रांसफर होने लगते हैं।

ट्रांसफर पूरा होने तक दोनों फोन को पास रखें और WhatsApp को बंद न करें। इसके बाद सारी चैट ट्रांसफर हो जाएगी।

Android से Android फोन में WhatsApp चैट कैसे ट्रांसफर करें?

मान लीजिए आपका पुराना फोन Samsung, Vivo, Redmi, Realme या कोई दूसरा Android फोन है और नया फोन भी Android है। ऐसे में प्रक्रिया काफी आसान है।

Step 1: पुराने फोन में WhatsApp खोलें

पुराने फोन में WhatsApp खोलें और Settings में जाएं।

अब Chats पर टैप करें और यहां Transfer Chats का विकल्प देखें।

Step 2: नए फोन में WhatsApp इंस्टॉल करें

नए Android फोन में WhatsApp इंस्टॉल करें।

वही मोबाइल नंबर इस्तेमाल करें जो पुराने WhatsApp अकाउंट में था।

Step 3: चैट ट्रांसफर का विकल्प चुनें

नए फोन पर WhatsApp सेट करते समय चैट ट्रांसफर से जुड़ा विकल्प दिखाई दे सकता है।

पुराने फोन से दिए गए QR कोड को स्कैन करने के लिए WhatsApp के निर्देशों का पालन करें।

Step 4: ट्रांसफर पूरा होने दें

अब आपकी चैट और उपलब्ध मीडिया नए फोन में कॉपी होने लगेंगे।

आपकी चैट कितनी बड़ी है, इसके हिसाब से इसमें कुछ समय लग सकता है। इसलिए प्रक्रिया पूरी होने से पहले किसी भी फोन को बंद न करें।

Google का ब्लॉग भी Android में WhatsApp डेटा के लिए पुराने फोन से ट्रांसफर या बैकअप से Restore करने के विकल्प बताता है।

WhatsApp का बैकअप लेकर नए फोन में चैट कैसे लाएं?

अगर Chat Transfer का विकल्प इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो Android पर बैकअप से भी WhatsApp चैट वापस लाई जा सकती है।

पुराने फोन में WhatsApp की Settings खोलें।

इसके बाद:

Chats पर जाएं 

Chat Backup पर जाएं

Back Up ले 

बैकअप पूरा होने के बाद नए फोन में WhatsApp इंस्टॉल करें और उसी फोन नंबर से लॉगिन करें।

अगर बैकअप उपलब्ध है, तो WhatsApp आपको उसे Restore करने का विकल्प देगा।

Google के अनुसार, अगर आपके कई Google Accounts हैं तो पुराने और नए फोन में वही Google Account इस्तेमाल करना जरूरी है जिसमें WhatsApp का बैकअप मौजूद है।

एक जरूरी बात

अगर नए फोन में WhatsApp पहले से चला लिया है और उसमें नई चैट बन गई है, तो पुरानी चैट Restore करने पर नई चैट और पुरानी चैट आपस में Merge नहीं होतीं। Google के अनुसार पुरानी चैट हिस्ट्री Restore करने पर नए फोन की बनाई गई चैट हिस्ट्री उसकी जगह ले सकती है।

इसलिए बेहतर है कि नए फोन में WhatsApp सेट करने से पहले पुराने फोन का बैकअप तैयार रखें।

iPhone से iPhone में WhatsApp कैसे ट्रांसफर करें?

अगर आपका पुराना और नया दोनों iPhone हैं, तो WhatsApp का Chat Transfer फीचर इस्तेमाल किया जा सकता है।

WhatsApp के आधिकारिक निर्देशों के अनुसार दोनों iPhone पास-पास होने चाहिए, एक ही Wi-Fi से जुड़े होने चाहिए और दोनों में वही फोन नंबर इस्तेमाल होना चाहिए। फोन को चार्ज पर रखना भी बेहतर है।

पुराने iPhone में WhatsApp खोलें और।

Settings पर जाएं 

Chats पर जाएं 

Transfer Chats करें 

इसके बाद नए iPhone पर WhatsApp सेट करें और स्क्रीन पर आने वाले निर्देशों को पूरा करें।

जब QR कोड दिखाई दे, तो पुराने iPhone से उसे स्कैन करें।

अब WhatsApp आपकी चैट और मीडिया को नए iPhone में ट्रांसफर करना शुरू कर देगा।

ट्रांसफर के दौरान दोनों फोन को पास रखें और WhatsApp को बंद न करें। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपकी चैट नए फोन में दिखाई देगी।

Android से iPhone में WhatsApp चैट कैसे ट्रांसफर करें?

अगर आपने Android फोन छोड़कर iPhone लिया है, तो स्थिति थोड़ी अलग है। अच्छी बात यह है कि अब Android से iPhone पर WhatsApp मैसेज और मीडिया ट्रांसफर करने के लिए तरीका मौजूद है।

Apple के अनुसार Android से iPhone पर जाते समय WhatsApp messages और media भी ट्रांसफर किए जा सकते हैं। इसके लिए फोन सेटअप के दौरान दिए गए transfer process का इस्तेमाल किया जाता है।

इसलिए Android से iPhone बदलते समय सिर्फ Google Drive बैकअप पर निर्भर रहने के बजाय फोन सेटअप में उपलब्ध आधिकारिक transfer विकल्प को देखना चाहिए।

iPhone से Android में WhatsApp कैसे ट्रांसफर करें?

iPhone से Android पर जाने वालों के लिए भी WhatsApp चैट ट्रांसफर की सुविधा उपलब्ध है।

Google ने पहले iPhone से Android पर WhatsApp चैट और मीडिया ट्रांसफर करने की सुविधा शुरू की थी। अब WhatsApp ने Chat Transfer को और आगे बढ़ाते हुए iOS से Android के बीच चैट हिस्ट्री ट्रांसफर को भी सपोर्ट किया है।

इस प्रक्रिया में फोन के मॉडल और सिस्टम वर्जन के अनुसार कुछ चरण अलग हो सकते हैं। इसलिए नए Android फोन के सेटअप के दौरान WhatsApp transfer का विकल्प दिखाई दे तो उसी के निर्देशों का पालन करें।

क्या WhatsApp की फोटो और वीडियो भी नए फोन में आ जाएंगी?

हां, Chat Transfer का इस्तेमाल करने पर WhatsApp की चैट के साथ कई तरह का मीडिया भी ट्रांसफर किया जा सकता है।

WhatsApp के आधिकारिक विवरण के अनुसार Chat Transfer से व्यक्तिगत messages, photos, videos और documents जैसे डेटा को नए फोन में ले जाया जा सकता है। हालांकि कुछ चीजें, जैसे WhatsApp call history और कुछ दूसरे डेटा, इस प्रक्रिया में ट्रांसफर नहीं होते।

इसलिए ट्रांसफर पूरा होने के बाद कुछ जरूरी चैट खोलकर फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट जरूर जांच लें।

अगर WhatsApp का बैकअप नहीं मिल रहा है तो क्या करें?

कई बार नए फोन में WhatsApp खोलने पर बैकअप दिखाई नहीं देता। ऐसे में सबसे पहले यह जांचें कि पुराने और नए Android फोन में एक ही Google Account से लॉगिन किया गया है या नहीं।

इसके बाद यह भी देखें कि आपने नए फोन में वही मोबाइल नंबर डाला है या नहीं।

Google के अनुसार WhatsApp बैकअप नहीं मिलने पर सही Google Account और WhatsApp को दोबारा इंस्टॉल करके Restore प्रक्रिया को जांचना उपयोगी हो सकता है।

अगर पुराने फोन में WhatsApp अभी भी चल रहा है, तो उसे तुरंत Reset या Delete न करें। पहले नए फोन में आपकी जरूरी चैट सही तरीके से आ गई है या नहीं, यह देख लें।

WhatsApp ट्रांसफर करते समय इन गलतियों से बचें

WhatsApp को नए फोन में ट्रांसफर करते समय कुछ छोटी गलतियां परेशानी पैदा कर सकती हैं।

पुराना फोन तुरंत Reset न करें
नए फोन में चैट और जरूरी मीडिया जांचने के बाद ही पुराने फोन को Reset करें।

गलत नंबर इस्तेमाल न करें
जहां जरूरी हो, पुराने WhatsApp अकाउंट वाला वही फोन नंबर इस्तेमाल करें।

बैकअप को नजरअंदाज न करें
खासकर Android पर नया फोन सेट करने से पहले बैकअप बनाना अतिरिक्त सुरक्षा देता है।

थर्ड पार्टी ऐप से बचें
WhatsApp या Android के आधिकारिक transfer और backup विकल्प को प्राथमिकता दें। Google भी दूसरे migration apps के कारण समस्या आने की चेतावनी देता है।

ट्रांसफर के बीच फोन बंद न करें
अगर बहुत सारी फोटो और वीडियो हैं तो प्रक्रिया में समय लग सकता है।

क्या नए नंबर पर WhatsApp की पुरानी चैट ट्रांसफर हो सकती है?

अगर आप पुराने फोन से नए फोन में सिर्फ नंबर बदल रहे हैं, तो पहले WhatsApp के Change Number फीचर के जरिए पुराने नंबर से नए नंबर पर अकाउंट बदलना बेहतर तरीका है।

Google के अनुसार WhatsApp डेटा को सीधे किसी नए फोन नंबर पर ट्रांसफर नहीं किया जा सकता। नए नंबर पर जाने से पहले पुराने फोन में नंबर बदलने की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।

इसलिए नया नंबर मिलने के बाद सीधे WhatsApp डिलीट करके नया अकाउंट बनाने की जल्दबाजी न करें।

WhatsApp चैट ट्रांसफर होने के बाद क्या चेक करें?

ट्रांसफर पूरा होने के बाद सिर्फ WhatsApp खोलकर देखना काफी नहीं है। कुछ जरूरी चीजें जरूर जांच लें।

सबसे पहले अपनी पुरानी महत्वपूर्ण चैट खोलें। इसके बाद फोटो और वीडियो देखें। अगर आप WhatsApp पर डॉक्यूमेंट या PDF भेजते हैं, तो उन्हें भी खोलकर देखें।

इसके अलावा Starred Messages, जरूरी ग्रुप और पुराने मीडिया को भी जांच लें।

जब आपको भरोसा हो जाए कि जरूरी डेटा नए फोन में सही है, तभी पुराने फोन को बेचने या Factory Reset करने के बारे में सोचें।

निष्कर्ष

WhatsApp की सभी चैट को नए फ़ोन में ट्रांसफ़र करना अब पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है। अगर दोनों फोन एक ही प्लेटफॉर्म पर हैं, तो WhatsApp का Chat Transfer फीचर सबसे आसान विकल्पों में से एक है। Android पर बैकअप से Restore करने का विकल्प भी मौजूद है।

अगर आप Android और iPhone के बीच फोन बदल रहे हैं, तो फोन के आधिकारिक setup और WhatsApp के transfer विकल्प का इस्तेमाल करें। WhatsApp और फोन निर्माता समय के साथ इन सुविधाओं में बदलाव करते रहते हैं, इसलिए आपके फोन पर दिखाई देने वाले विकल्प थोड़े अलग हो सकते हैं।

सबसे जरूरी बात यह है कि पुराना फोन Reset करने से पहले नए फोन में अपनी सभी जरूरी WhatsApp चैट, फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट अच्छी तरह जांच लें। इससे आपकी जरूरी बातचीत खोने का जोखिम काफी कम हो जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

क्या WhatsApp की पूरी चैट नए फोन में आ सकती है?
हां, WhatsApp के Chat Transfer या उपलब्ध बैकअप Restore विकल्प से पुरानी चैट और कई तरह का मीडिया नए फोन में लाया जा सकता है।

क्या WhatsApp ट्रांसफर करने के लिए Google Drive जरूरी है?
Android पर बैकअप Restore करने के लिए Google Account और बैकअप की जरूरत हो सकती है। लेकिन Chat Transfer फीचर उपलब्ध होने पर चैट सीधे पुराने फोन से भी ट्रांसफर की जा सकती है।

क्या WhatsApp की फोटो और वीडियो भी ट्रांसफर होती हैं?
Chat Transfer में फोटो, वीडियो और दूसरे मीडिया को भी ट्रांसफर किया जा सकता है।

क्या पुराने फोन को ट्रांसफर के तुरंत बाद Reset कर सकते हैं?
नहीं। पहले नए फोन में जरूरी चैट, फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट जांच लेना बेहतर है।

क्या Android से iPhone में WhatsApp चैट जा सकती है?
हां। Android से iPhone पर WhatsApp messages और media ट्रांसफर करने का आधिकारिक तरीका उपलब्ध है।

क्या iPhone से Android में WhatsApp चैट ट्रांसफर हो सकती है?
हां। WhatsApp ने iOS से Android के बीच Chat Transfer सपोर्ट को बढ़ाया है।

जरूर पढ़ें 👇 👇 👇 

Whatsapp पर फूल dp लगाएं

बिना ऐप व्हॉट्सऐप पर चैट लॉक करें


कोई टिप्पणी नहीं

thanks