Credit Card में Cash Advance Fees क्या है? ATM से पैसे निकालने पर कितना चार्ज लगता है?

 

Credit Card Cash Advance Fees and ATM Withdrawal Charges in India

जब अचानक पैसों की जरूरत पड़ती है, तो कई लोग अपने Credit Card से ATM में कैश निकालने के बारे में सोचते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालना सामान्य Debit Card से पैसे निकालने जैसा नहीं है?

Credit Card में Cash Advance Fees क्या है? यह सवाल हर उस व्यक्ति के लिए जरूरी है, जो क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करता है। कैश निकालने पर बैंक फीस, लागू टैक्स और ब्याज वसूल सकता है। कई मामलों में ब्याज उसी दिन से शुरू हो जाता है, जिस दिन आपने ATM से पैसे निकाले।

इस लेख में जानिए Cash Advance Fees क्या होती है, प्रमुख बैंकों में इसके चार्ज कितने हैं, ₹10,000 निकालने पर कितना खर्च आ सकता है और इस अतिरिक्त खर्च से कैसे बच सकते हैं।

Credit Card में Cash Advance Fees क्या है?

Cash Advance Fees वह चार्ज है, जो बैंक आपके Credit Card से ATM के जरिए कैश निकालने पर वसूलता है। इसे Cash Withdrawal Fee भी कहा जाता है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आपके क्रेडिट कार्ड पर कैश निकालने की फीस 2.5% या ₹500, जो भी अधिक हो, निर्धारित है। अगर आप ₹10,000 निकालते हैं, तो 2.5% के हिसाब से फीस ₹250 होगी। लेकिन न्यूनतम फीस ₹500 होने के कारण बैंक आपसे ₹500 वसूल सकता है।

इसके अलावा, फीस पर लागू GST और निकाली गई रकम पर ब्याज भी देना पड़ता है।

Credit Card से ATM में पैसे निकालने पर कितनी फीस लगती है?

हर बैंक की फीस एक जैसी नहीं होती। यह आपके कार्ड के प्रकार और बैंक की मौजूदा शर्तों पर निर्भर करती है।

बैंक आधिकारिक जानकारी के अनुसार Cash Advance Fees

HDFC Bank| 2.5% या ₹500, जो भी अधिक है।

HDFC आधिकारिक वेबसाइट 

SBI Card| घरेलू ATM निकासी पर 2.5% या ₹500, जो भी अधिक है।

Sbi website 

ICICI Bank| प्रकाशित जानकारी के अनुसार 2.5%, न्यूनतम ₹300

ICICI website 

Axis Bank| कई कार्डों पर 2.5%, न्यूनतम ₹500

Axis Bank website 

Kotak Mahindra Bank| Fortune Card पर ₹199 प्रति ₹10,000 या उसके हिस्से के लिए, अन्य कार्डों पर ₹300 प्रति ₹10,000 या उसके हिस्से के लिए

Kotak Mahindra Bank website 

IndusInd Bank| 2.5%, न्यूनतम ₹300

Induslnd bank 

YES BANK| 15 जून 2026 से प्रभावी MITC के अनुसार 2.5% या ₹650, जो भी अधिक है 

Yes bank

American Express| भारत में घरेलू ATM Cash Withdrawal सुविधा अस्थायी रूप से बंद होने की आधिकारिक सूचना उपलब्ध है

Amarican express 

ध्यान दें: यह सभी बैंकों और उनके सभी कार्डों की पूरी सूची नहीं है। कुछ कार्डों पर अलग फीस, छूट या विशेष शर्तें  सकती हैं। इसलिए अपने कार्ड के नवीनतम MITC की most important Terms and Conditions को जरूर चेक करें।

Credit Card से ₹10,000 निकालने पर कितना चार्ज लगेगा?

इसे एक आसान उदाहरण से समझते हैं।

मान लीजिए आपके कार्ड पर Cash Advance Fee 2.5% या ₹500, जो भी अधिक हो है।

खर्च का विवरण| अनुमानित रकम

ATM से निकाली गई रकम ₹10,000

2.5% के हिसाब से फीस ₹250

न्यूनतम फीस के कारण लागू चार्ज ₹500

फीस पर 18% GST का उदाहरण ₹90

फीस और GST सहित कुल देनदारी ₹10,590

इस उदाहरण में आपको निकाले गए ₹10,000 के अलावा ₹590 फीस और टैक्स के रूप में देने पड़ेंगे। इसमें ब्याज शामिल नहीं है।

अब मान लीजिए आपके कार्ड की ब्याज दर 3.75% प्रति माह है। ₹10,000 पर 30 दिनों का साधारण अनुमानित ब्याज लगभग ₹375 होगा।

ऐसे में कुल देनदारी लगभग ₹10,965 है। यह सिर्फ समझाने के लिए दिया गया अनुमान है। वास्तविक ब्याज बैंक की गणना, वास्तविक दिनों और कार्ड की शर्तों के अनुसार अलग अलग होगा।

Credit Card Cash Advance पर ब्याज कब से लगता है?

यह इस सुविधा का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है।

सामान्य खरीदारी पर कुछ शर्तों के साथ Interest-Free Period मिल सकता है। लेकिन ATM से कैश निकालने पर आमतौर पर यह सुविधा नहीं मिलती।

बैंक निकाली गई रकम पर ट्रांजैक्शन की तारीख से लेकर पूरी रकम का भुगतान होने तक ब्याज लगता है।

उदाहरण के लिए, आपने 1 अक्टूबर को ₹10,000 निकाले और 31 अक्टूबर तक भुगतान नहीं किया। तो बैंक की लागू दर और गणना के अनुसार इस अवधि का ब्याज आपके खाते में जुड़ जाएगा।

इसलिए सिर्फ बिल आने तक इंतजार करना आपको ब्याज से नहीं बचाता।

Credit Card से ATM में पैसे निकालने के 5 नुकसान

1. हर ट्रांजैक्शन पर फीस लगती है। अगर आप ₹10,000 एक बार में निकालने के बजाय ₹5,000 दो बार निकालते हैं, तो बैंक दोनों ट्रांजैक्शन पर फीस लगा सकता है। न्यूनतम फीस होने पर कुल खर्च बढ़ जाता है।

2. ब्याज लगातार बढ़ सकता है। जब तक कैश एडवांस की बकाया रकम का भुगतान नहीं होता, तब तक ब्याज जुड़ जाता है। इसलिए इसे सामान्य खरीदारी की तरह न समझें।

3. Cash Advance Limit अलग होती है। अगर आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट ₹1 लाख है, तो जरूरी नहीं कि आप ATM से पूरे ₹1 लाख निकाल सकें। बैंक एक अलग Cash Advance Limit निर्धारित करता है।

4. रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलना जरूरी नहीं। कैश एडवांस पर सामान्य खरीदारी जैसे रिवॉर्ड पॉइंट्स या कैशबैक मिलना जरूरी नहीं है। यह आपके कार्ड के नियमों पर निर्भर करता है।

5. भुगतान में देरी से खर्च बढ़ जाता है। अगर आप समय पर भुगतान नहीं करते, तो ब्याज के साथ लेट पेमेंट चार्ज भी लग सकता है। भुगतान में देरी आपके क्रेडिट प्रोफाइल पर भी असर डालती है।

Cash Advance Fees से कैसे बचें?

अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ आसान आदतों से अनावश्यक खर्च से बच सकते हैं।

Debit Card का इस्तेमाल करें, अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त पैसे हैं, तो Debit Card से कैश निकालना आमतौर पर बेहतर विकल्प है।

UPI से भुगतान करें, जहां डिजिटल भुगतान स्वीकार किया जाता है, वहां कैश निकालने के बजाय UPI इस्तेमाल करें।

MITC जरूर पढ़ें, अपने कार्ड की फीस, ब्याज दर और Cash Advance Limit चेक करें।

जरूरत के हिसाब से ही पैसे निकालें, इमरजेंसी में कैश एडवांस लेना पड़े, तो उतनी ही रकम निकालें जितनी जरूरी है।

जल्द भुगतान करें, ब्याज कम रखने के लिए बैंक के नियमों के अनुसार बकाया रकम का भुगतान जल्द करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. Credit Card में Cash Advance Fees क्या है?

क्रेडिट कार्ड से ATM में कैश निकालने पर बैंक जो फीस वसूलता है, उसे Cash Advance Fees कहते हैं। यह फीस प्रतिशत या न्यूनतम तय रकम के आधार पर होती है।

2. क्या सभी बैंकों की Cash Advance Fees एक जैसी होती है?

नहीं। हर बैंक और कार्ड की फीस अलग होती है। कुछ कार्डों पर न्यूनतम फीस होती है, जबकि कुछ कार्डों पर विशेष छूट भी मिलती है।

3. ₹5,000 निकालने पर कितना चार्ज लगेगा?

यह आपके कार्ड की शर्तों पर निर्भर करता है। अगर फीस 2.5% या ₹500, जो भी अधिक हो, है, तो ₹5,000 निकालने पर ₹500 फीस लगेगी। लागू GST और ब्याज अलग होंगे।

4. क्या Cash Advance पर GST लगता है?

कैश एडवांस फीस और अन्य लागू शुल्क पर नियमानुसार GST लगता है। अपने कार्ड के बिल में फीस और टैक्स का विवरण जरूर देखें।

5. क्या Credit Card से कैश निकालने पर क्रेडिट स्कोर कम होता है?

सिर्फ कैश निकालने से हर स्थिति में क्रेडिट स्कोर सीधे कम नहीं होता। लेकिन अधिक बकाया, ज्यादा क्रेडिट उपयोग और भुगतान में देरी आपके क्रेडिट प्रोफाइल पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं।

6. Cash Advance Fees की सही जानकारी कहां मिलेगी?

अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित कार्ड का MITC या Schedule of Charges देखें। अगर जानकारी स्पष्ट नहीं है, तो बैंक के कस्टमर केयर से पुष्टि करें।

निष्कर्ष

Credit Card में Cash Advance Fees क्या है? यह वह फीस है जो क्रेडिट कार्ड से ATM में कैश निकालने पर लगती है। इसके अलावा लागू GST और ब्याज भी देना पड़ सकता है, जिससे कैश निकालना महंगा हो जाता है।

इसलिए सामान्य जरूरतों के लिए क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने से बचें। अगर इमरजेंसी में ऐसा करना जरूरी हो, तो पहले फीस, ब्याज दर और कैश लिमिट चेक करें। सही जानकारी और समय पर भुगतान से आप अनावश्यक खर्च से बच सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है, वित्तीय सलाह नहीं। बैंक के चार्ज और नियम समय के साथ बदल सकते हैं। कोई भी ट्रांजैक्शन करने से पहले अपने कार्ड की नवीनतम शर्तें जरूर पढ़ें।

Credit card पर हर महीने कितना ब्याज लगता है 


कोई टिप्पणी नहीं

thanks